जम्प रोप एसोसिएशन दिल्ली (रजि) द्वारा रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ़ इंडिया के निर्देशन में दिल्ली राज्य रोप स्किपिंग चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 21 और 22 अप्रैल 2018 को बास्को पब्लिक स्कूल पश्चिम विहार में किया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए जम्प रोप एसोसिएशन दिल्ली (रजि) महासचिव निर्देश शर्मा ने बताया कि इस बार यह प्रतियोगिता बड़ी ही अलग और प्रतिभाओं को आगे लाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया की अनुमान है की दिल्ली के लगभग 200 स्कूलों,स्किप एन फिट इंडिया अकादमी के बच्चों में बहुत अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार की खासियत यह है की दिल्ली ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री कुलदीप वत्स उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि दिल्ली पुलिस की सहायक पुलिस आयुक्त आई पी एस सुश्री आकांक्षा यादव जी, सहायक पुलिस आयुक्त श्री संजीव तोमर, सहायक पुलिस आयुक्त श्री दिनेश कुमार बच्चों का हौंसला बढ़ाने के लिए समापन समारोह के अतिथि होंगे। इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए जम्प रोप एसोसिएशन दिल्ली (रजि) के कोषाध्यक्ष एवं प्रेस मिडिया प्रभारी अशोक कुमार निर्भय ने बताया कि दिल्ली की टीम आगामी नेशनल और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी तैयार कर चुकी है उनकी क्षमताओं और परिश्रम का आंकलन इस दिल्ली राज्य रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में होगा जो चुने जायेंगे उनको निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।जो आगामी प्रतियोगिता में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दिल्ली राज्य रोप स्किपिंग चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 21 और 22 अप्रैल 2018 को
Related Posts

Pride of Dwarka: Jaya Thyagrajan – Tanjore Paintings

Children enjoyed Cycle rally organised by NHLGT, Dwarka

Latest film release – ONE BY TWO

HUDCO Organises International Training Programme for Overseas Professionals on “Planning and Management of Urban Services”

Malaika Arora Khan turns teacher for Rajkummar Rao

हमारी भी सुनो अंकल …..

Urmila celebrates her birthday

Holi celebrations and Children Park at Green Tower CGHS

Right to Education…Not on paper, but put into practice
नैनिका गुप्ता सोलन में सम्मानित

शिक्षा निदेशालय क्षेत्र-10 की ऐथलेटिक मीट का राजीव गांधी स्टेडियम बवाना में भव्य शुभारंभ

P K Datta got Special Award for excellence and dedicated service to Environment

Donate Blood – Save Life
108 वीं जयंती पर हिंदी साहित्य के शलाका पुरुष अज्ञेय को श्रद्धा सुमन अर्पित

DT Lakdawala Memorial Lecture
मीडिया सामाजिक व आर्थिक विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है-वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव
What In Ravana’s Horoscope Made Him A Ravana – The Epitome Of Intriguing Personality?

LOHRI FUN AT PARAMOUNT INTERNATIONAL SCHOOL

Feeder bus routes currently operational in Dwarka

