नेशनल चाइल्ड एंड वूमन डवलपमेंट चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आज उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी स्थित ट्रस्ट के बरवाला में ट्रस्ट के चेयरमैन दयानंद वत्स की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए जन- जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वत्स ने कहा कि ट्रस्ट राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल और कॉलेजों में वर्ष भर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएगा जिसमें बालिकाओं को सक्षम, समर्थ और सशक्त बनाने, उन्हें मान सम्मान और स्वाभिमान के साथ सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने पर विशेष बल दिया जाएगा। प्रारंभ में यह अभियान राजधानी के सौ स्कूलों और दस कॉलेजों के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से आरम्भ किया गया है। इसमें नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद, भाषण, ड्राईंग, पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। श्री वत्स ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी को महिलाओं का सम्मान करने का संकल्प लेना चाहिए।
बालिकाओं को सक्षम और सशक्त बनाएं: दयानंद वत्स
Related Posts
BUY BASIC DRUGS AT CHEAP RATES FROM JAN AUSHADHI STORES

Happy Birthday- Anil Ballyan
बच्चों ने माँगा अपना अधिकार – कहा खाली करो हमारे फूटपाथ
Franchise to Dewete
Kathmandu to Host 3rd International Indigenous Language Journalism Conference
DDA all set to hold draw for housing scheme

दर्शकों को पंसद आएगी फिल्म डेलियान

अध्यात्म क्या है ?

Dwarka Shri Ramlila has began
Free Hernia Camp at Bhagat Chandra Hospital, Dwarka on 20th February.

Giraffe Heroes India – Neha Gupta

Veena Malik is going to be kissed more than 100 times in a minute on her birthday
गुरु रविदास जयंती पर सकारात्मक संकल्प के साथ संचार कौशल पर चर्चा

Teachers Day poem
Heroes of Local Bodies of Dwarka?

Veena Back on Hero TV “Astaghfar”
SIT report on black money should be implemented with even more steps to curb black money

