हर किरदार को जीने की चाह: तबरेज खान

प्रेमबाबू शर्मा 

चैनल सहारावन प्रस्तुति ‘रिश्तों के भंवर में उलझी नियति’ 500 से ज्यादा एपीसोड कडियों के प्रसारण के बाद कहानी के ट्रेक में बदलाव आया है। नई कहानी में 15 वर्ष के लीप के बाद मुख्य भूमिका में तबरेज खान और आस्था चैधरी ने एंट्री ली है। तबरेज नियति में ईश्वर शर्मा के किरदार में हैं। दर्शक उन्हें तबरेज खान का क्या कहना है अपने नये सीरियल और करियर के बारे में जानते है उनकी ही जुबानी:


आपको ईश्वर शर्मा की भूमिका कैसे मिली?
नियति की कहानी ने जब 15 वर्षों का लीप लिया तो निर्माता धीरज कुमार के जेहन में मेरा नाम था। मेरे प्यार की कहानी के किरदार से परिचित धीरज जी ने मुझे यह भूमिका की ऑफर दी तो मैने इसे स्वीकार कर लिया। एक तो धीरज कुमार का बैनर दूसरे सहारावन टेलीविजन पर इसका प्रसारण। मेरे लिए दोनों ही भाग्यशाली है।

अपने किरदार के बारे में बतायें?
मै इसमें एक युवा राजनीतिज्ञ ईश्वर शर्मा की भूमिका कर रहा हूँ  जो एक पूर्व एम.एल.ए. का बेटा है। बड़ा ही चैलेजिंग किरदार है। मै इस किरदार को बड़ी मेहनत से निभा रहा हूँ। बाकी फैसला दर्शको को करना है।

टीवी के अनुभव के बारे में बतायें?
टीवी पर मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा है। आज टी वी 24 घंटे चलता है। काफी ज्यादा स्कोप है इसमें। हाँ महीने में तकरीबन 24 दिन काम करना पड़ता है। मेहनत करते है हम कलाकार और फिर इसका फल भी अच्छा चाहते हैं। मैंने अभी तक जो काम किया है वो दर्शकों ने पसंद किया है।

आप आस्था चैधरी के साथ मुख्य भूमिका में हो, क्या आप संतुष्ट है?
आस्था चैधरी बड़ी उम्दा अदाकारा है। वो नियति का किरदार बाखूबी निभा रही है। एक सहकलाकार के रूप में उनके साथ काम करके अच्छा लग रहा है।

दर्शको का रिस्पांस कैसा है ईश्वर शर्मा को?
मुझे मेरी भूमिका के बारे में अच्छा फीड बैक मिल रहा है। ईश्वर शर्मा ने दर्शकों के दिलों में जगह बनानी शुरू कर दी है। मै मन से काम कर रहा हूँ  और आशा करता हूँ दर्शक मेरे काम की तारीफ करेगें।

क्रिएटिव आई की टीम के बारे में कुछ बतायें?
इस बैनर की टीम में सभी तकनीशियन अच्छे है। उन्हें  टी वी जगत का अच्छा खासा अनुभव है। कलाकारों में अच्छें संबंध है। सभी एक टीम के रूप में काम करते है।

आज से पाँच वर्ष बाद आप अपने को कहॉं पायेगें?
मै लगातार अच्छे सीरियल करता रहूंगा। अच्छी कहानी मेरी प्राथमिकता होगी। मुझे लगता है कि पाँच वर्ष के बाद भी दर्शक मेरी भूमिकाओं को पसंद करेगें।

सहारा वन के साथ काम करने का अनुभव कैसा है?
वाकई काफी अच्छा अनुभव है। इस चैनल की अलग पहचान है। मेरे सभी साथी कलाकार विनम्र है।