रश्मि देसाई निगेटिव रोल में के साथ टेलीविजन पर वापसी करने जा रही है। रश्मि देसाई अपने अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रही हैं। पिछले कुछ दिनों वे अपने पति से हुये तलाक के मामले में उलझी हुईं थीं। उन्होंने हाल ही में टीवी के शो अधूरी कहानी हमारी में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिये साइन किया है। रश्मि जल्द ही प्रीति के निगेटिव किरदार में नजर आयेंगी, जोकि मुख्य लीड कृष (लक्ष लालवानी) की भाभी है। प्रीति, जो पूरे घर को अपनी उंगलियों पर रखती हैं, की शादी कृष के बड़े भाई ओम से हुई है। ओम पैरालाइज्ड है। रश्मि इससे पहले उतरन में तपस्या के रूप में नजर आई थीं और अब वे एक बार फिर अधूरी कहानी हमारी में एक अलग स्तर का नकारात्मक किरदार निभायेंगी। रश्मि से एंड टीवी की ओर से पहली बार सम्पर्क नहीं किया गया है। वह अंगूरी भाभी का किरदार निभाने के लिये चैनल की पहली पसंद थीं। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, जो बीत गई सो बात गई। रश्मि नये किरदार और शो का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। रश्मि ने कहा- ‘‘शो के मौजूदा ट्रैक में एक बड़ा मोड़ आयेगा और मुझे खुशी है कि मैं ही वह शख्स हूं, जोकि राधिका और कृष की जिंदगी बदल कर रख देगी। यह एक दिलचस्प किरदार है, जो परिणामों को अच्छी तरह जानने के बाद ही सही कदम उठाने की योजना बनाती है। मैं सभी चीजों को लेकर काफी उत्साहित हूं और पर्दे पर वापसी करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।‘‘
रश्मि देसाई निगेटिव रोल में
प्रेमबाबू शर्मा
Related Posts

धूमधाम से मना फैशन डिजाइनर श्वेता बजाज का जन्मदिन
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को 88वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

Teri world sustainable development summit held
New face of babudom?

Coverage of Media Literacy Conclave in Dwarka Metro newspaper

Media Can Do Wonders in Students Life book by S.S.Dogra
‘Saas Bina Sasural’ hai Taanya ki kahani~

Delhi Medical Association honors leading Cardiologists for their outstanding contribution in the medical profession

महिला मंडल पंजाबीबाग का पवित्र करवाचौथ उत्सव संपन्न

Veena Malik appreciated Dwarka Parichay & offers prayers at Hazrat Nizamuddin Dargah

Poetry and Dramatics Event held at the National Law University, Delhi.
Festival of Dussehra celebrated at TIHS
भाजपा और ममता में टक्कर

A Comedy “Daroga Jee Vah Vah” on 18th September
इलाज-पत्र की नई पहल

आधुनिक भारत के निर्माता महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की 193वीं जयंती पर सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लियाः दयानंद वत्स

Include the Prime Minister under Jan Lokpal

Independence Day Celebrated at Shiksha Bharati Public School

