आजादी की‌ अमृत गाथा कार्यक्रम में महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

देश के तीन महत्वपूर्ण युद्ध में भाग लेने वाले अपने पिता के दिए संस्कार की चर्चा करते हुए बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा की राष्ट्रवाद की सकारात्मक सोच देश और लोकतंत्र को महान बनाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू आजादी के अमृत महोत्सव में आरजेएस की जनभागीदारी को सराहा और कहा कि 23 अप्रैल को बिहार सरकार भव्य पैमाने पर बीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनाने जा रही है। बैठक में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद और अशोकपुरी निवासी स्व० रामलक्ष्मण सिंह, बिहार के पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

राम जानकी संस्थान( आरजेएस) के प्रेरणास्रोत और अशोक पुरी हाउसिंग कोआपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष श्री रामजग सिंह द्वारा  राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना की अगुवाई में आजादी की अमृत गाथा का 64 वां अंक अशोक पुरी, पटना में फिजिकल और वर्चुअल आयोजित किया गया।” सहयोग से समृद्धि” विषय पर बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सम्राट चौधरी ने  लोगों से सकारात्मक सोच के साथ अपने अपने कार्य करने का आह्वान किया ताकि बिहार ही नहीं देश में सकारात्मक सोच का भारत बने। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हमारे आदर्श हैं और राम जानकी संस्थान देश में लोगों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है, जहां समस्याओं की उलझनों से परे शांति के साथ समाधान मिलता है।श्री सम्राट चौधरी ने उपस्थित  सभी नागरिकों को सकारात्मकता की शपथ दिलाई और वरिष्ठ नागरिकों का पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए।इस अवसर पर भारी संख्या में अशोकपुरी के निवासी मौजूद रहे। आरजेएस के पाॅजिटिव स्पीकर्स डा मुन्नी कुमारी,डा मीना, कामिनी कुमुद प्रियंका सिन्हा , कामिनी माथुर, अनुराधा सिंह आदि ने बैठक में सकारात्मक विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मुख्य अभियंता श्री राजेन्द्र प्रसाद, साहित्यकार व कवि डा बिनय कुमार बिष्णुपुरी अतिथि वक्ता के रूप में संबोधित किए।आरजेएस सलाहकार अंतर्राष्ट्रीय कंज्यूमर पाॅलिसी विशेषज्ञ प्रो बिजाॅन कुमार मिश्रा ने वर्चुअली बैठक को संबोधित किया। अशोक पुरी हाउसिंग कोआपरेटिव सोसायटी के सचिव ओमप्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन किया।आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना की ओर से भी माननीय मंत्री सम्राट चौधरी और उपस्थित गणमान्य लोगों को राष्ट्र प्रथम भारत एक परिवार विश्व एक घर  की बैठक में पधारने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।